पंजाब की मान सरकार और तीन करोड़ पंजाबी देश की सुरक्षा के लिए एकजुट : अमन अरोड़ा

चंडीगढ़ | आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने देश की सुरक्षा के प्रति पंजाब सरकार की अटूट प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य सरकार और तीन करोड़ पंजाबी भारतीय सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं।

अरोड़ा ने खतरों का मुकाबला करने में भारतीय सेना की सतर्कता और निर्णायक कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा, “सेना देश के दुश्मनों को मजबूती से जवाब दे रही है। सेना के प्रयासों का समर्थन करना और देश की एकता व अखंडता को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।”

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और नागरिक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार ने कई उपाय किए हैं। अरोड़ा ने बताया कि सीमावर्ती जिलों, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर और फाजिल्का को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं ज़मीनी स्तर पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हर सीमावर्ती ज़िले में दो मंत्रियों और वहां के वरिष्ठ अधिकारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाई गई है। वे राशन, स्वास्थ्य और अग्निशमन सेवाओं जैसी आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

वहीं पंजाब पुलिस “सेकेंड लाइन ऑफ डिफेंस” के रूप में कानून- व्यवस्था व शांति बनाए रखने में सेना के साथ समन्वय बनाकर काम कर रही है। इसके अतिरिक्त जमाखोरी, कालाबाजारी या किसी भी तरह के गैर-कानूनी हरकतों को रोकने के लिए भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। अरोड़ा ने चेतावनी दी कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री ने जनता को आश्वासन दिया कि पंजाब सरकार किसी भी चुनौती से निपटने तथा आवश्यक सेवाओं की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से शांत रहने और घबराहट में खरीदारी करने या अनावश्यक रूप से सामान जमा करने से बचने का आग्रह किया। अरोड़ा ने कहा, “पंजाब के लोग बहादुर और दृढ़ हैं। हमें डरने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन इस स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार, नागरिक प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना बेहद महत्वपूर्ण है।”

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.