5जी के दौर में 2जी और 3जी मशीनों से बांटा जा रहा राशन, परेशानी में उपभोक्ता

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– देश इस वक्त 5जी टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रहा है लेकिन हिमाचल प्रदेश का खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग अभी भी बाबा आदम के जमाने की 2जी और 3जी तकनीक वाली मशीनों के सहारे ही चला हुआ है। उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से उपभोक्ताओं को अनुदानयुक्त जो राशन दिया जाता है वो इन मशीनों की सांसे चलने के बाद ही मिलता है। लेकिन आए दिन इन मशीनों की सांसे फूल जाती हैं जिसके चलते उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए बार-बार चक्कर काटने पड़ते हैं।
रोजाना सर्वर डाउन की समस्या से जूझते हैं उपभोक्ता, बार-बार काटने पड़ते हैं चक्कर
 उपभोक्ता गीता देवी, तारा शर्मा, हरिप्रिया और कुसुम ने बताया कि वे जब भी राशन लेने जाती हैं तो अधिकतर समय मशीन की खराबी के कारण राशन नहीं मिल पाता। यही बताया जाता है कि सर्वर डाउन है और मशीन खराब है। ऐसे में कई चक्कर काटने के बाद तब कहीं जाकर राशन मिल पाता है। उपभोक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि इन मशीनों को बदलकर आधुनिक मशीनें लगाई जाएं। यदि सरकार ऐसा नहीं कर सकती तो फिर पुरानी पद्दति से ही राशन का वितरण किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न झेलनी पड़े।
विभाग का कहना- समस्या आते ही तुरंत प्रभाव से किया जाता है उसका समाधान
मंडी जिला की बात करें तो यहां 842 उचित मूल्यों की दुकानें हैं। 815 दुकानों पर 2जी और 3जी तकनीक की मशीने हैं जबकि मात्र 27 दुकानों पर हालही में 4जी तकनीक की मशीनें उपलब्ध करवाई गई हैं। खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग के जिला नियंत्रक विजय हमलाल ने माना कि मशीनों में आए दिन खराबी आती रहती है लेकिन इसके समाधान के लिए हर जिला और प्रदेश स्तर पर व्हट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। जैसे ही कहीं पर कोई समस्या आती है तो उसका तुरंत प्रभाव से समाधान कर दिया जाता है। अधिकारी के अनुसार ज्यादा दिक्कत आधार सर्वर से होती है क्योंकि वहां ट्रेफिक ज्यादा होने के कारण यह समस्या अधिक पेश आती है। उन्होंने बताया कि विभाग समय-समय पर तकनीक में बदलाव करता रहता है।

गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश के आज गांव-गांव तक 4जी तकनीक पहुंच चुकी है और 5जी तकनीक को पहुंचाने का कार्य भी तेज गति के साथ चला हुआ है। 5जी और 2जी की स्पीड में अंतर समझाना सूरज को रोशनी दिखाने जैसा होगा। 5जी तकनीक वाली मशीन जिस तेज गति के साथ काम करेगी वैसी उम्मीद 2जी या 3जी से नहीं की जा सकती। इस बात को सरकार को समझना होगा और उपभोक्ताओं की सुविधाओं के लिए नई तकनीक को अपनाना होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

राष्ट्रगान के अपमान के आरोपों पर बिफरा विपक्ष, वीडियो फुटेज की मांग सदन से वॉकआउट

शिमला,संजू-:हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सदन में एक बार फिर हंगामा हुआ। तीन दिनों से जारी विवाद के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में व्यवस्था देते हुए स्पष्ट किया कि विधानसभा सत्र की शुरुआत राष्ट्रगान से होगी,जबकि समापन राष्ट्रगीत के साथ किया जाएगा।इसी दौरान विपक्ष ने सत्र...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.