/ Oct 14, 2026

गुरुग्राम में इंटरनेशनल ठगी रैकेट का पर्दाफाश..लंदन से लौटते ही एक आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार

Gurugram,18 November-:विदेश में रह रहे एक NRI दंपत्ति की करोड़ों की संपत्ति हड़पने की बड़ी साजिश का गुरुग्राम पुलिस ने खुलासा किया है।गिरोह ने फ्रांस और स्विट्जरलैंड में नकली दस्तावेज बनवाकर खुद को दंपत्ति का बेटा बताकर पूरी प्रॉपर्टी बेचने की कोशिश की।
जब संपत्ति खरीदने वाले एक डीलर ने दस्तावेज़ सत्यापित करने के लिए असली मालिकों से अमेरिका में संपर्क किया तो धोखाधड़ी का खुलासा हो गया।जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने एक आरोपी को लंदन से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही दबोच लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार,3 जनवरी 2023 को विदेश में रह रहे एक NRI ने शिकायत दी कि गुरुग्राम के सेक्टर-31 में मौजूद उनके दो मकानों पर फर्जी तरीके से कब्जा करने की कोशिश की जा रही है।शिकायतकर्ता ने बताया कि एक प्रॉपर्टी डीलर ने उन्हें कॉल कर यह सूचना दी कि उनके ‘बेटे’ करण भटनागर से दोनों मकान 15 लाख एडवांस में खरीद लिए गए हैं और जल्द ही एक करोड़ रुपये भुगतान किया जाएगा।लेकिन दंपत्ति का कोई बेटा ही नहीं है। उन्होंने डीलर को तुरंत भुगतान रोकने की सलाह दी।डीलर द्वारा भेजे गए GPA, पोज़ेशन लेटर और पासपोर्ट उनकी पहचान से मेल ही नहीं खाते थे और सभी दस्तावेज़ फर्जी पाए गए। बाद में जानकारी मिली कि वही फर्जी ‘करण भटनागर’ एक अन्य व्यक्ति लखविंदर सिंह के नाम संपत्ति ट्रांसफर करा चुका है।
इस आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आर्थिक अपराध शाखा को जांच सौंपी।जाच में सामने आया कि प्रॉपर्टी ट्रांसफर कराने वाला लखविंदर सिंह 2022 में लंदन भाग चुका है।

पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों की मदद से उसे भारत बुलवाया और 17 नवंबर को जैसे ही वह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।आरोपी लखविंदर सिंह (31), निवासी नवांशहर, पंजाब है।पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने खुद को दंपत्ति का बेटा करण बताकर फ्रांस से नकली पासपोर्ट तैयार किए। फिर उन्हीं दस्तावेज़ों के आधार पर स्विट्जरलैंड के Konton Obwalden में जाली GPA रजिस्टर्ड करवाई और उसे एंबेसी के माध्यम से भारत भिजवाकर गुरुग्राम कलेक्टर ऑफिस में दर्ज करा दिया।इसके बाद HSVP की फाइल में नकली दस्तावेज़ लगाकर मार्च 2021 में संपत्ति लखविंदर सिंह के नाम ट्रांसफर करा दी गई थी।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह 2021 और 2022 में कई बार इस संपत्ति को बेचने की कोशिश कर चुका था।इसके बाद वह अपनी पत्नी के साथ यूनाइटेड किंग्डम चला गया,जहां वह डिपेंडेंट वीज़ा पर रह रहा था। वीज़ा खत्म होने पर उसे वापस भारत भेज दिया गया,जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.