सुक्खू सरकार में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का भी बंटाधार..डिपुओं में नहीं मिल रहा तेल -जयराम ठाकुर

मंडी, 11 नवंबर ( TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने  कहा कि सुक्खू सरकार के शासन में आने के बाद से ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली का भी बंटाधार हो गया है। इस समय प्रदेश के डिपुओं में तेल नहीं मिल रहा है। सरकार चाहती है कि प्रदेशभर के डिपुओं में मिलने वाला खाद्य तेल अब दो-तीन महीने ‘विलंबित’ होकर मिले। उन्होंने कहा कि कभी डिपुओं में मिलने वाली दालों की संख्या में कमी तो कभी मिलने वाले सामानों के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी ही इस सरकार की उपलब्धि है। सरकार के हर कृत्य की तरह ही यह कृत्य भी हास्यास्पद है। क्या सरकार यह बताएगी कि लोग आंटा-चावल आज खाएंगे और तेल दो महीनें बाद खाएंगे।जयराम ठाकुर ने कहा कि  सरकार अनिवार्य सेवाओं की अहमियत समझे और हर हाल में उनकी उपलब्धता सुनिश्चित करे।
जांच के लिए न अस्पतालों में किट है, न इलाज के लिए दवाइयां
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में व्यवस्था पतन का दौर चल रहा है। बाकी सुविधाएं तो छोड़िए स्वास्थ्य सुविधाओं को भी सरकार ने भगवान भरोसे छोड़ दिया है। जिसके कारण हालत यह हो गई है कि प्रदेश के बड़े-बड़े अस्पतालों में छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए लोग तरस रहे हैं। जबकि सरकार दावा कर रही है कि वह स्वास्थ्य व्यवस्था को विश्व स्तर पर की बना रही है जबकि असलियत यह है कि दीवाली के दिन दु.र्घटना में शिकार हुए लोगों को आपातकाल में दवाई तक नहीं मिली। पीलिया की जांच की किट भी प्रदेश के राजधानी स्थित मेडिकल कॉलेज में नहीं है तो उसके इलाज के बारे में आम आदमी कैसे सोच सकता है? हिम केयर से इलाज के लिए आम आदमी निजी अस्पताल में जा नहीं सकता और सरकारी अस्पतालों में इलाज की हालत आज प्रदेश के अख़बारों में हर दिन देखी जा सकती है। आम आदमी के जीवन को सरकार बहुत हल्के में ले रही है। हिमाचल वासियों के जीवन से हम खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
सरकार लोगों से सुविधाएँ देने और महँगाई बढ़ाने के नाम पर ही झूठ बोलकर सत्ता में आई थी। लेकिन सत्ता में आने के बाद से ही जनहित के मुद्दों से दूरी बना ली और जनता को ही सरकार के हित का साधन बना लिया। आए दिन सुविधाएं छीनना और कोई न कोई टैक्स लादना, सब्सिडी खत्म करना इस सरकार की दैनिक उपलब्धि बन गया है। इसके बाद भी सरकार के प्रतिनिधि देश भर में झूठ का झंडा गाड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि झूठ बोलने के बजाय जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दे और आवश्यक सेवाओं और वस्तुओं की कमी से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य करे।
रोहड़ू अ.ग्निकांड पर  जताया दुख, हर मदद का दिया आश्वासन
नेता प्रतिपक्ष ने शिमला जिला के समरकोट, रोहडू स्थित गांव में आग लगने वाली घटना चिंताजनक बताते हुए दु:ख प्रकट किया। उन्होंने शासन-प्रशासन से आग्रह किया कि राहत कार्य युद्धस्तर पर करवाएं साथ ही प्रभावित परिवारों को यथाशीघ्र सहायता भी प्रदान करें। भारतीय जनता पार्टी दु:ख की इस घड़ी में सभी पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.