Dharamshala, 29 July-मैक्लोडगंज घूमने आई एक कीनिया निवासी विदेशी महिला को बिना वैध वीजा के पाये जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला पिछले दो-तीन दिनों से मैक्लोडगंज क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। दस्तावेजों की जांच के दौरान पाया गया कि उसका वीजा समाप्त हो चुका है।
इस आधार पर स्थानीय पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया और मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (ASP) कांगड़ा, अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि विदेशी महिला को गिरफ़्तार कर लिया गया है और नियमानुसार आगे की जांच जारी है।
