/ Aug 29, 2026

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को दी नसीहत… विपक्ष ना दें दोष, गलत निर्णयों का करें मंथन

मंडी, 21 नवंबर (TSN)-पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस सरकार को घेरते हुए नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और मुझे दोष देने से कांग्रेस नेता बाज आएं।नेता प्रतिपक्ष  ने कहा कि कांग्रेस सरकार  अपने गलत निर्णयों की बजह से बदनाम हो रही है,जिस पर मंथन करने के बजाए इनके नेता भाजपा को कसूरवार ठहरा रहे हैं,जो हास्यास्पद है। हमारा काम आजकल सरकार के हर गलत निर्णय का विरोध करना है।
सरकार की मंशा में  दिखाई दे रहा खोट
जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि हमने हिमाचल के बारे में महाराष्ट्र और झारखंड में गलत प्रचार किया है लेकिन इनके नेताओं ने   झूठी गारंटियाँ देकर देश की जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया. जयराम ठाकुर ने कहा कि हमने जो असलियत है वही जनता के सामने रखी जिससे कांग्रेस पार्टी और इनके बड़े नेता बौखला गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन निगम के होटलों को लेकर जो हाईकोर्ट का फैसला आया है उसको लेकर भी सरकार की मंशा में खोट दिखाई दे रहा है। ऐसा लग रहा है कि सरकार ने जानबूझकर इस मामले को कमजोर कर कुछ खास मित्रों को फायदा पहुंचाने का खाका तैयार किया है। इसकी तैयारी कई दिनों से चल रही है ताकि इन बड़े होटल यूनिट्स को प्राइवेट सेक्टर में चलाया जा सके।
कांग्रेस सरकार आखिर किस बात का मना रही  जश्न 
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस  सरकार ने दो साल के अल्प काल में ही भ्रष्टाचार के  सारे रिकॉर्ड तोड़ कर रख दिए हैं. उन्होंने कहा कि  भाजपा तो ऐसे में सिर्फ विपक्ष के नाते अपना कर्तव्य निभा ही रही है। सवाल उठता है कि ऐसे हालात में कांग्रेस सरकार आखिर किस बात का जश्न मना रही है जब हर ओर निराशा का आलम है। गारंटियों के सहारे मुख्यमंत्री आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन जनता इनकी सच्चाई जान चुकी है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.