/ Aug 29, 2026

जेपी नड्डा के भ्रष्टाचार वाले आरोप पर विक्रमादित्य का पलटवार..प्रूफ है तो प्रदेश के लोगो के सामने रखे

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आरोपों पर मंत्री  विक्रमादित्य ने पलटवार  किया और कहा कि वे तथ्यहीन  बयान बाजी कर रहे हैं।  भाजपा ने  भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं वह साबित करें और प्रदेश की जनता को बताएं कि कहां पर भ्रष्टाचार हुआ है । उन्होंने कहा कि सूक्खु  सरकार में अभी तक न मुख्यमंत्री और न ही मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। यदि उनके पास कोई प्रूफ है तो वो प्रदेश के लोगो के सामने रखे। उन्हें इस  तरह के बयानबाजी नही करनी चाहिए।
वही विक्रमादित्य सिंह ने हाई कोर्ट द्वारा 18 होटल को बंद करने के आदेशों पर कहा कि इस को लेकर कानूनी राय ली जाएगी और इसे सुप्रीम कोर्ट या डबल बेंच में ले जाने पर भी विचार किया जा सकता है उन्होंने कहा कि यह 40  ऑक्युपेंसी के तहत इन होटल को बंद करने का प्रमाण जारी किया गया है जबकि इसमें और भी एक्टिविटीज होती हैं जो सामने नहीं रखे गए इस पर कानूनी राय ली जाएगी.
हिमाचल सरकार  मना रही 2 साल का जशन.. नहीं कोई जानकारी 
हिमाचल कांग्रेस सरकार 11 दिसंबर को 2 साल पूरे करने जा रही है और 2 साल का जश्न इस बार बिलासपुर में सरकार मनाने जा रही है और इसको लेकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों की बैठक भी कर चुके हैं और अधिकारियों को तैयारी के निर्देश भी दे दिए हैं। लेकिन लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को इसकी जानकारी तक नहीं है। उनका कहना है कि इसके बारे में उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है । इसको लेकर उनसे अभी तक कोई भी बातचीत नहीं हुई है । केवल मीडिया से ही उन्हें अभी तक जानकरी मिली है।उन्होंने कहा कि 2 साल का जशन तो मनाया जाएगा और जो उनकी ओर से सहयोग होगा वह उसे पूरा करेंगे। लेकिन  आधिकारिक रूप से इसमें किस तरह से कार्यक्रम होने हैं और क्या होना है इसको लेकर जानकारी नही मिल पाई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.