/ May 20, 2026

कांग्रेस में शामिल हुई मंडी की जबना चौहान.. प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने किया स्वागत

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)-देश की सबसे कम उम्र की चर्चित मंडी जिला की पंचायत प्रधान रही जबना चौहान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गई है। जबना चौहान लघु बचत योजना के उपाध्यक्ष प्रकाश करड की अध्यक्षता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मिली,जहां इन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने फूलमाला व पार्टी का पटका पहनकर जबना चौहान का पार्टी में शामिल  किया।
इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने कहा कि जबना चौहान सेलिब्रिटी रही है। जिन्होंने समाज के उत्थान के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जबना युवाओं व महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है तथा कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से निश्चित तौर पर पार्टी को और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस में शामिल होने पर जबना चौहान ने  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व लघु बचत योजना के उपाध्यक्ष प्रकाश करड व कांग्रेस के सिर्फ नेतृत्व का आभार प्रकट  किया। उन्होंने कहा कि वह पूरी ईमानदारी व लगन के साथ एक कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए कार्य करेगी तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए जाएंगे उसके आधार पर पार्टी के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का प्रयास करेगी।
जबना चौहान ने  कहा कि  बतौर पंचायत प्रधान रहने हुए  अपनी पंचायत में शराब बंदी व स्वच्छता के क्षेत्र में सराहनीय कदम उठाए है। पीएम मोदी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री सम्मानित कर चुके हैं साथ ही फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने भी स्वच्छता में बेहतर कार्य करने पर जबना को अपनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा की प्रमोशन के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया था। वर्तमान समय जबना चौहान ओरिएंटल फाउंडेशन के नाम से एनजीओ चला रही है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.