/ Aug 29, 2026

विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम में पीएम के समक्ष अपना विजन रखेंगे मंडी के विपुल शर्मा

मंडी, धर्मवीर (TSN)-विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम में मंडी जिला के विपुल शर्मा हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने जा रहें है। बल्द्वाड़ा तहसील के मठ गांव के विपुल शर्मा का हाल ही में धर्मशाला में पीपीटी प्रतियोगिता के बाद इस कार्यक्रम के लिए चयन हुआ है। विपुल शर्मा विकसिक भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम के दौरान 12 जनवरी को दिल्ली में पीएम मोदी के समक्ष अपनी प्रस्तुती रखेंगे।
बता दें कि  हिमाचल से दो और युवा विपुल के साथ इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और कृषि उत्पादकता में वृद्धि विषय पर अपना विजन रखेगें। बता दें कि देश में पहली बार विकसित भारत युवा नेता संवाद कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश भर से युवा जुटेंगे और विकसित भारत पर 10 अलग अलग विषयों पर पीएम नरेंद्र मोदी के समक्ष अपना विजन रखेंगे। दिल्ली में आगामी 10 जनवरी से यह कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है, जो 12 जनवरी तक चलेगा।
तीन चरणों को पार करने के बाद हुआ चयन:
इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए युवाओं को तीन अलग-अलग चरणों से गुजरना पड़ा। पहला चरण क्वीज प्रतियोगिता का था, जबकि दूसरा चरण निबंध लेखन का था। तीसरे चरण में प्रतिभागियों को अपने-अपने विषय पर पावर पॉइंट प्रजेंटेशन देनी थी। पहली दो प्रतियोगिताएं ऑनलाइन, जबकि तीसरी प्रतियोगिता ऑफलाइन मूड में आयोजित की गई। विपुल शर्मा ने बताया कि हिमाचल में प्रेजेंटेशन की यह प्रतियोगिता केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में आयोजित हुई। तीसरे चरण की इस प्रतियोगिता में 10 अलग-अलग विषयों पर हिमाचल के 10 जिलों के  प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कृषि उत्पादकता में वृद्धि विषय उन्होंने अपनी प्रजेंटेशन रखी थी, जिसके आधार पर उनका चयन किया गया है।
11वीं कक्षा की पढाई के दौरान पिता का हो गया था स्वर्गवास:
बता दें कि विपुल शर्मा ने बायोटेक्नोलॉजी में चंडीगढ़ से ही एमएससी की है। 10वीं व 11वीं की पढ़ाई विपुल ने बल्द्वाड़ा स्कूल से की है। विपुल शर्मा के पिता का स्वर्गवास उस समय हो गया था, जब वह 11वीं कक्षा मे ही पढ़ाई कर रहा  था। उनके पिता ललित कुमार शर्मा बल्द्वाड़ा स्कूल में ही बतौर प्रवक्ता अपनी सेवाएं दे रहे थे। एमएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद विपुल इन दिनों चंडीगढ़ में रहकर ही जेआरएफ की तैयारी में जुटा है। विपुल ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वे आज ही दिल्ली रवाना हो रहें है। हिमाचल से इस कार्यक्रम में 13 टीमों से कुल  39 युवा भाग ले रहें है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.