सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई तथा आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। सैलजा ने दावा किया कि प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से भरोसा उठ चुका है और आगामी चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।

प्रधानमंत्री की बैठक को बताया दिखावा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हरियाणा के विधायकों की बैठक को लेकर भी कुमारी सैलजा ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल बैठकों और चर्चाओं से जनता की समस्याएं दूर नहीं होंगी, बल्कि सरकार को धरातल पर काम करके दिखाना होगा। सैलजा के मुताबिक यदि सरकार वास्तव में जनता की परेशानियों को लेकर गंभीर है तो उसका असर आम लोगों की जिंदगी में दिखाई देना चाहिए।उन्होंने कहा कि भाजपा को हरियाणा की जनता ने कई बार मौका दिया, लेकिन अब लोगों में सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को भी इस स्थिति का अहसास होने लगा है और इसी कारण वह अब ‘फायर फाइटिंग’ की कोशिश कर रही है।

चुनाव आयोग और EVM पर उठाए सवाल

कुमारी सैलजा ने चुनाव प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने की है। कांग्रेस लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया और EVM को लेकर सवाल उठाती रही है।
सैलजा ने राहुल गांधी द्वारा पहले उठाए गए सवालों का जिक्र करते हुए कहा कि चुनाव व्यवस्था को लेकर जो भी सवाल हैं, उनका स्पष्ट जवाब जनता के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि समय आने पर इन मुद्दों का पर्दाफाश होगा और जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपना जवाब देगी।

किसानों की समस्याओं पर सरकार को घेरा

किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए सैलजा ने कहा कि किसान लगातार नई परेशानियों का सामना कर रहा है। कभी खाद की कमी तो कभी फसल की खरीद से जुड़ी समस्याएं किसानों के सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि खेती की बढ़ती लागत और कर्ज के कारण किसान आर्थिक दबाव में है।सैलजा ने मजदूर वर्ग की स्थिति पर भी चिंता जताते हुए कहा कि किसानों की परेशानी का सीधा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मजदूरों पर पड़ता है। उन्होंने सरकार से किसानों और मजदूरों के हित में ठोस कदम उठाने की मांग की।

आर्थिक नीतियों और महंगाई पर निशाना

कांग्रेस सांसद ने केंद्र और भाजपा सरकार की आर्थिक नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का लाभ कुछ बड़े घरानों को मिल रहा है, जबकि आम आदमी लगातार आर्थिक दबाव झेल रहा है।महंगाई और LPG से जुड़े मुद्दे पर उन्होंने कहा कि रसोई गैस की कीमतों और वितरण व्यवस्था का असर सीधे आम परिवारों पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान और मध्यम वर्ग महंगाई से सबसे अधिक प्रभावित हैं। सरकार को जनता को राहत देने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी चुनाव

कांग्रेस संगठन में नेतृत्व और पार्टी की रणनीति से जुड़े सवाल पर सैलजा ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने सोच-समझकर फैसले लिए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी चुनाव लड़ेंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है और आने वाले विधानसभा चुनाव में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

उत्तराखंड सरकार पर भी लगाए आरोप

कुमारी सैलजा ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कई परियोजनाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं और स्थानीय लोगों के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के कार्यक्रमों तथा कथित ‘प्यूरिफिकेशन’ की घटना का जिक्र करते हुए भाजपा और RSS की विचारधारा पर भी सवाल खड़े किए।सैलजा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत है और सरकारों के कामकाज का अंतिम फैसला जनता ही चुनाव के माध्यम से करती है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गुरुग्राम में 20 एकड़ में बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, आधुनिक तकनीक और इंजीनियरिंग का होगा संगम

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर विकसित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह केंद्र तकनीक, आधुनिक इंजीनियरिंग और बेहतर प्रबंधन का संगम होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विदेश दौरे के दौरान कन्वेंशन सेंटर के निर्माण और संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं का अध्ययन किया तथा अंतरराष्ट्रीय...

सांसद कुमारी सैलजा का भाजपा सरकार पर तीखा हमला, बोलीं—जनता का भरोसा टूटा, चुनाव में कांग्रेस की होगी वापसी

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल पहुंचीं कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं सांसद कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा को सत्ता में आए कई वर्ष हो चुके हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं का समाधान आज तक नहीं हो पाया है। किसान, मजदूर, मध्यम वर्ग और गरीब लगातार महंगाई...

जेपी नड्डा का दो दिवसीय हिमाचल दौरा, एम्स बिलासपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

बिलासपुर -:केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 5 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान वह 6 अक्तूबर को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के पहले दीक्षांत समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि शामिल होंगे। उनके दौरे को लेकर तैयार कार्यक्रम के...
CM Sukhwinder Singh

हिमाचल कैबिनेट की बैठक टली, सोमवार को तय होगी नई तारीख

शिमला-:हिमाचल प्रदेश सरकार की पांच अक्तूबर को प्रस्तावित मंत्रिमंडल की बैठक अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से बैठक स्थगित किए जाने की पुष्टि की गई है।विभाग के अनुसार कैबिनेट की बैठक अगले सप्ताह आयोजित की जाएगी, लेकिन इसकी नई तारीख का आधिकारिक ऐलान सोमवार को किया जाएगा।सरकार की...

सिंगापुर में दिखी हरियाणा और छत्तीसगढ़ की एकता की अनूठी तस्वीर, दोनों मुख्यमंत्रियों ने साथ की यात्रा

चंडीगढ़-:सिंगापुर में हरियाणा और छत्तीसगढ़ के बीच आपसी एकता,सौहार्द और सहयोग की एक अनूठी तस्वीर देखने को मिली। यहां दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने एक साथ यात्रा कर आपसी समन्वय और बेहतर तालमेल का संदेश दिया। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। यात्रा के दौरान हरियाणा और छत्तीसगढ़...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.