/ Jul 27, 2026

नीट पेपर लीक दुर्भाग्यपूर्ण, भविष्य में रोकथाम के लिए मजबूत व्यवस्था जरूरी : शिक्षा

शिमला,संजू-:देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करना समय की आवश्यकता है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल वर्तमान समय में ही नहीं,बल्कि पूर्व के वर्षों में भी सामने आती रही हैं। ऐसे मामलों से छात्रों और अभिभावकों का परीक्षा व्यवस्था पर भरोसा प्रभावित होता है।इसलिए जरूरी है कि परीक्षा संचालन से जुड़े सभी तंत्रों को अधिक जवाबदेह और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाया जाए,ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना समाप्त हो सके।

वहीं,हिमाचल प्रदेश में सरकारी सीबीएसई स्कूलों के लिए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी शिक्षा मंत्री ने महत्वपूर्ण जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस विषय पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विस्तार से चर्चा की गई है।राज्य चयन आयोग के माध्यम से चयनित शिक्षकों की नियुक्तियां अगले एक-दो दिनों में शुरू कर दी जाएंगी।इसके अतिरिक्त करीब 9 हजार शिक्षकों की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।उनकी तैनाती सुनिश्चित करने के लिए उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।शिक्षा मंत्री ने कहा कि समिति की बैठक शीघ्र आयोजित होगी, जिसके बाद शिक्षकों की पोस्टिंग से जुड़े लंबित मामलों का निपटारा कर नियुक्ति प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य जीतने वाली शिवानी का अंबाला मंडल में हुआ भव्य सम्मान

अंबाला-:अंबाला मंडल की होनहार मुक्केबाज़ एवं भारतीय रेल की CCTC खिलाड़ी शिवानी ने एशियन अंडर-23 बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 70 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर देश,भारतीय रेल और अंबाला मंडल का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में पदक जीतने के...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि जैसी घटनाओं की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

शिमला,संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 30 और 31...

धर्मशाला में मुख्यमंत्री सुक्खू के बड़े ऐलान, आपदा प्रभावितों को ₹8.5 लाख राहत, भ्रष्टाचार पर आएगा श्वेत पत्र

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की ओर से आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत पैकेज में बड़ी बढ़ोतरी की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों के पुनर्वास और आर्थिक सहायता को प्राथमिकता देते हुए सरकार ने राहत राशि में उल्लेखनीय इजाफा...

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.