कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मंडी/धर्मवीर-:बंदर ने कुत्ते के बच्चे को उठाया और पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी यह रही कि कुत्ते का बच्चा बंदर के साथ ऐसे चिपका रहा जैसे बंदर का बच्चा अपनी मां के साथ चिपका रहता है।यह सारा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में रिकार्ड कर दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।यह वीडियो मंडी जिला के रिवालसर क्षेत्र का बताया जा रहा है।सोशल मीडिया पर वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की बातें भी लिख रहे हैं।अधिकतर लोग इसे ममता के साथ जोड़कर ही देख रहे हैं।हालांकि वीडियो की पूरी सच्चाई क्या है यह किसी को नहीं पता।वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक बंदर कुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया।हैरानी की बात यह रही कि बंदर की गोद में बैठा कुत्ते का बच्चा पूरी तरह शांत दिखाई दे रहा है।स्थानीय लोगों के अनुसार यह पूरा घटनाक्रम लगभग 10 मिनट तक चलता रहा।

यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है।बंदर ने जिस कुत्ते के बच्चे को उठाया था वह किसी का पालतू नहीं था,बल्कि आवारा कुत्ते का बच्चा था।बंदर करीब 10 मिनट तक उसे अपनी गोद में बैठाए रहा और बाद में बिना किसी नुकसान के उसे छोड़ दिया।हालांकि इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई, लेकिन वीडियो देखने के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बंदर इस तरह छोटे जानवरों को उठा सकता है तो बच्चों के प्रति भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। रिवालसर और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है,जिसके चलते लोगों को अक्सर परेशानी का सामना करना पड़ता है।फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से साझा किया जा रहा है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।वहीं स्थानीय लोग प्रशासन से बंदरों की बढ़ती गतिविधियों पर ध्यान देने की मांग कर रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांग्रेस में अनुशासन पर सख्ती, सोशल मीडिया बयानबाजी पर होगी कार्रवाई

शिमला,संजू- :हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बीच पार्टी नेतृत्व ने अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है।इसी कड़ी में मंगलवार को शिमला स्थित हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजीव भवन में अनुशासन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने की। बैठक के...

कुुत्ते के बच्चे को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मंडी/धर्मवीर-:बंदर ने कुत्ते के बच्चे को उठाया और पेड़ पर चढ़ गया। हैरानी यह रही कि कुत्ते का बच्चा बंदर के साथ ऐसे चिपका रहा जैसे बंदर का बच्चा अपनी मां के साथ चिपका रहता है।यह सारा घटनाक्रम किसी ने कैमरे में रिकार्ड कर दिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो...

नीट पेपर लीक दुर्भाग्यपूर्ण, भविष्य में रोकथाम के लिए मजबूत व्यवस्था जरूरी : शिक्षा

शिमला,संजू-:देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली विकसित करना समय की आवश्यकता है। रोहित ठाकुर ने कहा...

नॉर्वे-हिमाचल सहयोग को नई दिशा, मुख्यमंत्री ने निवेश और तकनीकी साझेदारी का दिया आमंत्रण

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश और नॉर्वे के बीच सतत विकास,पर्यावरण संरक्षण तथा आधुनिक अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत बनाने पर बल दिया है।उन्होंने कहा कि दोनों क्षेत्रों की भौगोलिक और पर्यावरणीय चुनौतियां समान हैं,इसलिए आपसी साझेदारी से ऐसे नवाचार विकसित किए जा सकते हैं जो पर्वतीय क्षेत्रों के लिए...

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सम्मानित किए 600 मेधावी छात्र छात्राएं

अमृतसर -अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी द्वारा बीबीके डीएवी महाविद्यालय, अमृतसर में भव्य “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें भविष्य में और बेहतर उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में 20 विद्यालयों के 600 से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.