मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे आई लव मंडी व इसके आसपास की सुरक्षा दीवार लिखे इन शब्दों पर पड़ी तो शहर में हडकंप मच गया।
वहीं इस निंदनीय घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके का दौरा कर,आगामी जांच शुरू कर दी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्तियों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर इंदिरा मार्केट की छत पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द लिख दिए। सुबह जब दुकानदार और स्थानीय लोग बाजार पहुंचे तो घटना का पता चला,जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं इस घटना की मंडी निवासी चंदन वत्स ने पुलिस को भी शिकायत सौंपी है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है। घटना को लेकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है।उनका कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की हरकत से शहर का माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है। उन्होंने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोषी व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
