पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को फर्स्ट बटालियन देगी निशुल्क कोचिंग, तीन दिन में 500 ने कराया पंजीकरण

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा की ओर से शुरू की गई निशुल्क कोचिंग और प्रशिक्षण योजना युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें पुलिस भर्ती की प्रक्रिया के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।प्रशिक्षण के दौरान लिखित परीक्षा के साथ-साथ शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET/PST) की भी विशेष तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए रहने और भोजन की निशुल्क व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में युवाओं के सामने रोजगार हासिल करना बड़ी चुनौती बन चुका है।ऐसे में पुलिस विभाग में सेवा देने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों को यदि सही मार्गदर्शन और बेहतर प्रशिक्षण मिले तो उनकी सफलता की संभावनाएं काफी बढ़ जाती हैं।उन्होंने कहा कि निजी कोचिंग संस्थानों की फीस कई युवाओं की पहुंच से बाहर होती है।ऐसे में प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा द्वारा शुरू किया गया यह निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं के लिए एक बड़ी राहत और सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि योजना की घोषणा के बाद केवल तीन दिनों के भीतर लगभग 500 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवा लिया, जो इस पहल के प्रति युवाओं के उत्साह और विश्वास को दर्शाता है।खुश विक्रम सेन ने कहा कि वह इस अभियान में हरसंभव सहयोग देंगे। जरूरत पड़ने पर दूर-दराज़ से आने वाले जरूरतमंद अभ्यर्थियों के लिए अपने स्तर पर ठहरने की व्यवस्था कराने का भी प्रयास किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि अनुशासित प्रशिक्षण,अनुभवी पुलिस अधिकारियों का मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास और नियमित शारीरिक अभ्यास उन्हें भर्ती प्रक्रिया में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला कैंटोनमेंट में किआ इंडिया ने शुरू किया प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी. का पांचवां चरण

अंबाला-:किआ इंडिया ने कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला के सहयोग से प्रोजेक्ट डी.आर.ओ.पी.(डेवलप रिस्पॉन्सिबल आउटलुक फॉर प्लास्टिक) के पांचवें चरण की शुरुआत की।इंडियन पॉल्यूशन कंट्रोल एसोसिएशन (आईपीसीए) द्वारा क्रियान्वित इस पहल का उद्देश्य प्लास्टिक कचरे के जिम्मेदार प्रबंधन के लिए व्यवस्थित संग्रहण व्यवस्था विकसित करने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है।इस...

एशियन गेम्स की पदक विजेता सुचिका तरियाल का गुरुग्राम में सम्मान, एमएमए में रचा इतिहास

गुरुग्राम-:जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वें एशियन गेम्स-2026 में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) की महिला 60 किलोग्राम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली गुरुग्राम खेल विभाग की जूनियर प्रशिक्षक सुचिका तरियाल का नेहरू स्टेडियम में सम्मान किया गया। सुचिका ने एमएमए में भारत को एशियन गेम्स का पहला पदक दिलाकर खेल जगत में नई उपलब्धि...

SIR विवाद पर शिमला में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निर्वाचन विभाग कार्यालय के बाहर नारेबाजी और पुतला दहन

शिमला,संजू-:चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूचियों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिमाचल कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार की अगुवाई में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता निर्वाचन विभाग के कार्यालय के बाहर पहुंचे।प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इस दौरान मुख्य चुनाव...

EPFO ने वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25,000 की,नई सीमा 17 सितंबर से लागू

शिमला/संजू-:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वेतन सीमा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। EPFO ने वेतन सीमा 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दी है। नई सीमा 17 सितंबर 2026 से लागू हो गई है। हिमाचल के 96 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वेतन सीमा बढ़ने से अब अधिक...

हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य बना हिमाचल प्रदेश

शिमला-:हिमाचल प्रदेश ने पंचायती राज व्यवस्था में डिजिटल पारदर्शिता की दिशा में एक नई पहल करते हुए हिम ई-पंचायत प्रोसिडिंग सिस्टम पोर्टल लॉन्च किया है।ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान (एमएसहिपा) में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ओरिएंटेशन कार्यशाला के दौरान पोर्टल का...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.