दिल्ली (एकता): नए साल पर लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिल्ली में कोहरे का असर बढ़ता ही जा रहा है। जिसके चलते लोगों की दिनचर्या भी खराब होती जा रही है। बता दें कि राजधानी के कई इलाकों में खराब मौसम और कोहरे के कारण ट्रेनों पर बेक्र लगी। जानकारी के मुताबिक 4 से 8 घंटे कई ट्रेनें लेट चली। इसका सीधा असर दूसरे शहरों से पहुंचने वाले लोगों को झेलना पड़ा, उन्हें अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए काफी समय लगा।
बताया जा रहा है कि करीब 26 ट्रेनें लेट हुई। 6 घंटे से ज्यादा देरी से ट्रेनें चल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडियन रेलवे ने खराब मौसम के मद्देनजर कुछ ट्रेनों को रिशेड्यूल किया तो कुछ का रूट डायवर्ट किया।
इससे दिल्ली, जम्मू, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, एमपी, राजस्थान, बिहार, गोवा, तेलंगाना, असम, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के रेल यातायात को ज्यादा प्रभावित किया है। रेलवे ने लोगों से यात्रा के लिए घर से निकलने से पहले इंडियन रेलवे की वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक करने का सुझाव दिया।
