शिमला, 7 जनवरी (TSN)- शिमला के चौपाल क्षेत्र के रहने वाले राहुल शर्मा ने बिना किसी कोचिंग के एचएएस की परीक्षा पास की। लोकसभा आयोग द्वारा सोमवार को एचएएस परीक्षा का परिणाम घोषित किया है.जिसमे राहुल शर्मा 6 वा रेंक हासिल कर तहसीलदार बने है।
नहीं मानी हार…चौथे अटेम्प्ट में पास की परीक्षा
बता दें कि राहुल शर्मा आम परिवार से है और माता पिता किसान है। राहुल शर्मा तीन बार एचएएस की परीक्षा में कामयाब नही हुए लेकिन राहुल ने हार नही मानी और चौथे अटेम्प्ट में परीक्षा पास की। राहुल ने इसके लिए कोई कोचिंग नही ली बल्कि अपनी मेहनत से ये परीक्षा पास की। राहुल शिमला में एचएएस की तैयारी के साथ बच्चों को ट्यूशन भी पढ़ाते थे। राहुल ने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता को दिया है।
राहुल शर्मा ने बताया अपना अनुभव
राहुल शर्मा ने कहा कि चौथी बार एचएएस की परीक्षा पास की है। यह मुकाम हासिल करने के लिए कई चुनौतीयों का सामना करना पड़ा और रात दिन पढ़ाई करने के बाद सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि तीन बार परीक्षा में सफलता न मिलने से निराश जरूर हुई लेकिन उन्होंने हौसला नहीं हारा और मेहनत करते रहे और सफलता मिली है। इसका श्रेय अपने माता पिता और दोस्तो को देता हूं जो उन्हें मोटिवेट करते रहे। उन्होंने दूसरे युवा जो परीक्षा की तैयारी कर रहे उन्हें हार न मानने की सलाह दी ।
