/ Aug 30, 2026

सेवानिवृत खेमचंद ने उगाया औषधीय गैनोडर्मा मशरूम, हासिल की बड़ी उपलब्धि

मंडी ,धर्मवीर ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में किसानों द्वारा मशरूम फार्मिंग कर लाखों का मुनाफा कमाया जा रहा है। इनमें मुख्य रूप से बटन और ढींगरी मशरूम का उत्पादन शामिल है। लेकिन मशरूम फार्मिंग को आगे बढ़ाते हुए मंडी जिला के विकास खंड बल्ह के अंतर्गत घट्टा गांव के प्रगतिशील किसान खेम चंद ने गेनोडर्मा या ऋषि मशरूम को उगाने में सफलता हासिल की है। गेनोडर्मा मशरूम एक औषधीय मशरूम है जिसे जीवाणु रहित लकड़ी के बुरादे पर स्पॉनिंग करके उगाया जाता हैै। इस मशरूम की स्पॉनिंग की अवधि 25 से 30 दिन होती है। फसल के लिए उचित तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस, 80 से 85 प्रतिशत आर्द्रता, प्रकाश और वेंटिलेशन की आवश्यकता होती है। मशरूम की कटाई 2 से 3 फ्लश में की जा सकती है है। इस मशरूम का संपूर्ण फसल चक्र 120 से 150 दिनों का होता है। किसान खेम चंद ने बताया कि इस मशरूम के उन्होने 320 बैग रखे हुए हैं, जिनसे अब पैदावार निकलना शुरू हो गई है।
गैनोडर्मा मशरूम एंटी एजिंग मशरूम के रूप में भी जाना जाता है : डा. पंकज सूद 
 कृषि विज्ञान केंद्र मंडी के सीनियर साइंटिस्ट डा. पंकज सूद ने बताया कि गेनोडर्मा मशरूम लकड़ी जैसा होता है। इसे सुखाकर कई महीनों तक संग्रहित कर पाउडर के रूप में बेचा जा सकता है। गैनोडर्मा मशरूम में मेडिसिनल गुण ज्यादा पाए जाते हैं। न्यूट्रिशनल कंपोनेंट के साथ मिनरल, विटामिन और कई प्रकार के अमीनो एसिड मौजूद हैं। इससे हृदय संबंधी समस्याओं, ल्यूकेमिया, ल्यूकोपेनिया, हेपेटाइटिस, नेफ्राइटिस, गैस्ट्राइटिस, अनिंद्रा, कैंसर, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, रक्त शर्करा और उच्च रक्तचाप से पीड़ित रोगियों के लिए और कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए अति लाभकारी होता है। इस मशरूम में एंटीआक्सीडैंट की मात्रा अधिक होने के कारण इसे एंटी एजिंग मशरूम के रूप में भी जाना जाता है।
 खेम चंद, कृषि विभाग से सेवानिवृत होने के बाद लगभग 6 वर्षों से मशरूम खासतौर पर बटन व ढींगरी मशरूम की खेती कर रहे हैं। उन्होंने अपने फार्म पर हाई टेक मशरूम हाउस की स्थापना की है जिसमें वे मशरूम की खेती करते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने मशरूम कम्पोस्ट तथा स्पॉन उत्पादन यूनिट भी लगा रखा है जिससे वे अन्य किसानों को मशरूम की कम्पोस्ट व स्पॉन प्रदान करते हैं। उन्होंने अब गेनोडर्मा मशरूम को सफलतापूर्वक उगाकर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.