/ Jul 10, 2026

संदीप सांख्यान ने भाजपा नेताओं को दी चुनौती.. तथ्यों पर कहीं भी खुली बहस करने के लिए तैयार

बिलासपुर, सुभाष ठाकुर ( TSN)– कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल पथ परिवहन निगम की खरीद कमेटी के निदेशक संदीप सांख्यान ने भाजपा पर तीखे प्रहार किए हैं। एक प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर हुए दो साल के बाद भी भाजपा का सत्ता से मोह भंग नहीं हुआ है और नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हर सुबह शपथ लेने का सपना देखते हैं।सांख्यान ने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए इतनी व्यग्र है कि उसके पास न कोई विचार बचा है और न ही विचारधारा। भाजपा नेता कांग्रेस सरकार पर झूठे और आधारहीन आरोप लगाकर उसे बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।
भाजपा की राजनीति को केवल चाय और समोसे की राजनीति
संदीप सांख्यान ने  आरोप लगाया कि ‘ऑपरेशन लोटस’ की असफलता के बावजूद भाजपा नेता कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिशें कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा की राजनीति को केवल चाय और समोसे की राजनीति करार दिया और कहा कि उनकी इसी महत्वाकांक्षा के कारण प्रदेश को उपचुनाव का सामना करना पड़ा। सांख्यान ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तारीफ करते हुए कहा कि वह प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस ने अपनी 10 गारंटियों में से पांच को पूरा कर दिया है और शेष गारंटियां भी चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि हिमाचल से चार सांसद होने के बावजूद प्रदेश का हक दिलवाने में वे नाकाम रहे हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों के केंद्र में 9 हजार करोड़ रुपये पड़े हैं, लेकिन भाजपा के किसी नेता ने इसे दिलवाने की कोशिश नहीं की और न ही प्रदेश को आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए पैसे दिलवा पाए।
सांख्यान ने चुनौती दी कि वह भाजपा नेताओं के साथ तथ्यों पर कहीं भी खुली बहस करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने भाजपा को विपक्ष की सकारात्मक भूमिका निभाने की सलाह दी और कहा कि सत्ता से बाहर करने के सपने छोड़कर उन्हें अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.