/ Jul 04, 2026

संजय अवस्थी बोले..पात्र लोगों को मिलता रहेगा हिमकेयर योजना का लाभ

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- प्रदेश में लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू की गई हिमकेयर योजना के बंद होने की खबरों पर मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने विराम लगाते हुए कहा  इस तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है।आयुष्मान में जो लोग पंजिकृत नही हुए थे, उन लोगो की सुविधा के लिए  प्रदेश सरकार ने  इस योजना को आरंभ किया था।योजना बंद होने को लेकर भाजपा ने भी प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
योजनाओं में अनियमितताओं के कारण आयी रुकावट
वही मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि हिमकेयर योजना बन्द होने की किसी प्रकार की कोई आधिकारिक घोषणा नही हुई है।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए कटिबद्ध है।हिमकेयर योजना में कुछ अनियमिताओं के कारण फिलहाल इसमे कु छ दिक्कतें आ रही  हैं।जरूरतमंद लोगों के लिए इस योजना को आरंभ किया गया है।इस योजना का गलत इस्तेमाल सामने आया है जिस कारण कुछ दिक्कतें आयी हैं।इस योजना का लाभ सभी पात्र लोगों को मिले इसलिए सरकार इस ओर कार्य कर रही है ।उन्होंने कहा कि जल्द ही इसमे अगर कुछ बेहतर करने का होगा वह किया जाएगा और पूर्व की तरह सभी पात्र लोगों को इसका लाभ मिलेगा.
भाजपा के बयानों पर किया पलटवार
संजय अवस्थी ने भाजपा के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव हारने के बाद वह आहत हुए हैं. अब उनके पास कोई और मूददे नही बचा है, इसलिए इस प्रकार की बयानबाजी कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा पहले कह रही थी कि 4जून को सरकार गिरने वाली है जब सरकार नही गिरी तो उसके  बाद नेतृत्व परिवर्तन की बात करने लगे।उन्होंने कहा कि वह स्थिर सरकार को अस्थिर करने का असफल प्रयास कर रहे हैं.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

विक्रमादित्य सिंह का दावा: बीडीसी से नगर परिषद तक कांग्रेस का दबदबा, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज से जांच की मांग

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावी नतीजों को कांग्रेस के पक्ष में बड़ा जनादेश बताया है। ब्लॉक विकास समिति (बीडीसी) अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की जीत के बाद नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों ने मंत्री से मुलाकात...

गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपी कोर्ट में पेश, रिमांड खत्म होने के बाद जांच का दायरा बढ़ा

करनाल-:करनाल के कुटेल हथियार बरामदगी मामले में गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े पांच आरोपियों का तीन दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो गया है।आज सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। वहीं मुठभेड़ में घायल छठा आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जिसे स्वस्थ होने के बाद दोबारा रिमांड पर लिया जाएगा।पुलिस पूछताछ में दो...

स्पीति घाटी में हर पांचवां वयस्क गॉलस्टोन से पीड़ित, IGMC के अध्ययन ने बढ़ाई स्वास्थ्य चिंता

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश की दुर्गम और अत्यधिक ऊंचाई वाली स्पीति घाटी में रहने वाले मूल निवासियों के बीच पित्त की पथरी (गॉलस्टोन) की बीमारी चिंताजनक स्तर पर पाई गई है। आईजीएमसी शिमला के विशेषज्ञों द्वारा किए गए एक जनसंख्या-आधारित अध्ययन में खुलासा हुआ है कि घाटी के हर पांच में से एक से अधिक वयस्क,...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच हो, कांग्रेस ने उठाई मांग

शिमला,संजू -:कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा विवाद की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था से जुड़ा है,इसलिए इसकी सच्चाई पूरी पारदर्शिता के साथ सामने आनी चाहिए।उन्होंने कहा कि केवल राज्य स्तर की जांच पर्याप्त नहीं है...

पलवल पत्रकार प्रकरण.. एमडब्ल्यूबी प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव और एडीजीपी से की मुलाकात

चंडीगढ़-:मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रेय तथा एडीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) संजय कुमार से मुलाकात कर पलवल में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार के मामले को प्रमुखता से उठाया।प्रतिनिधिमंडल ने जिला...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.