विद्यालय की व्यवस्थाओं का एसडीएम ने लिया जायजा, सफाई व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

करनाल,राकेश कुमार शर्मा-:करनाल के घरौंडा उपमंडल के बरसत गांव स्थित राजकीय विद्यालय का शनिवार को एसडीएम राजेश सोनी ने औचक निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यार्थियों के प्रदर्शन और आधारभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय प्रशासन को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने सबसे पहले शिक्षकों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच कर विद्यालय में मौजूद स्टाफ की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की।उन्होंने छात्रों से पढ़ाई,सामान्य ज्ञान, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं से जुड़े सवाल पूछे। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए, जिस पर एसडीएम ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय परिसर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कक्षाओं और विशेष रूप से छात्राओं के शौचालयों की स्थिति में सुधार की आवश्यकता जताई।जानकारी मिलने पर कि विद्यालय में स्थायी सफाई कर्मचारी उपलब्ध नहीं है, उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से नियमित सफाई सुनिश्चित करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने विद्यालय में स्थापित सीसीटीवी कैमरों का भी अवलोकन किया।उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था से शैक्षणिक गतिविधियों की प्रभावी निगरानी और अनुशासन बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास करने का आह्वान किया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

धान की सरकारी खरीद का इंतजार, मंडी में 38 हजार क्विंटल फसल की आवक

अंबाला-:अंबाला कैंट की अनाज मंडी में धान की बंपर आवक के बावजूद किसान सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। सितंबर के पहले सप्ताह से ही किसान अपनी धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं, लेकिन सरकारी खरीद शुरू नहीं होने के कारण किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। किसानों का...

धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा से विजिलेंस ने की पूछताछ, 40-50 सवालों के दिए जवाब

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश हुए। करीब दोपहर एक बजे विजिलेंस कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा ने बताया कि जांच के सिलसिले में उनसे लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे गए। उन्होंने कहा कि सभी सवालों के जवाब उन्होंने दिए हैं और...

एचपीयू समरहिल में दो दिन में नौ युवक गिरफ्तार,मारपीट और पुलिस कार्य में बाधा के मामले

शिमला:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के समरहिल परिसर में लगातार दो दिनों में सामने आए दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कुल नौ युवकों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला विधि विभाग के बाहर एक छात्र के साथ मारपीट, रास्ता रोकने और धमकी देने से जुड़ा है,जबकि दूसरे मामले में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस के काम...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) का पहला एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 आयोजित

मोहाली |  सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड बोर्ड (IIB) – एग्जीक्यूटिव लीडरशिप डायलॉग 2026 के पहले संस्करण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राशपाल सिंह धालीवाल, फादर ऑफ एजुकेशन, फाउंडर एवं चांसलर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली; अर्श धालीवाल, मैनेजिंग डायरेक्टर, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली और डॉ. सुशील पराशर, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली सहित विश्वविद्यालय नेतृत्व...

मासूम पर आवारा कुत्तों के हमले से मचा हड़कंप, नगर निगम ने तेज की कार्रवाई; नागरिक सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

शिमला संजू-:शिमला में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और इनके हमलों को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। हाल ही में 20 महीने की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों के हमले की घटना ने शहर में चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि दो कुत्ते बच्ची को घर से बाहर खींचकर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.