डिजिटल साक्ष्यों के दम पर शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन, पंजाब-हरियाणा से तीन अंतरराज्यीय चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

शिमला,संजू-:शिमला जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और अधिक तकनीकी व आक्रामक बनाते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।डिजिटल साक्ष्यों और वित्तीय लेन-देन की गहन जांच के आधार पर पुलिस ने पंजाब और हरियाणा से चिट्टा तस्करी नेटवर्क के तीन प्रमुख सप्लायरों को गिरफ्तार किया है।पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल नशे की बरामदगी तक सीमित नहीं रहेगी,बल्कि पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़कर मुख्य सरगनाओं तक पहुंच बनाई जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) मेहर पंवर ने बताया कि पहले मामले में पश्चिमी शिमला पुलिस और स्पेशल सेल ने शोघी बैरियर पर एचआरटीसी बस की जांच के दौरान कुमारसैन निवासी 19 वर्षीय अनुज राजटा के कब्जे से 6 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल फोन, इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR), कॉल डिटेल रिकॉर्ड और गूगल पे के माध्यम से हुए लेन-देन की गहन पड़ताल की।तकनीकी जांच में सामने आया कि आरोपी ने चंडीगढ़ क्षेत्र से चिट्टा खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए पंजाब में दबिश दी और कपूरथला से मुख्य सप्लायर साजन सिंह तथा जालंधर से चंडीगढ़ क्षेत्र में नशे की सप्लाई करने वाले जतिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी पुष्टि हुई कि अनुज ने चिट्टे के बदले साजन सिंह को ऑनलाइन माध्यम से 10,500 रुपये का भुगतान किया था।

दूसरे मामले में रामपुर उपमंडल के रोपड़ू नाला क्षेत्र में डिटेक्शन सेल ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध कार से 9 ग्राम चिट्टा, एक डिजिटल वेट मशीन और 26 हजार रुपये नकद बरामद किए थे। इस मामले में किन्नौर निवासी अजेन्द्र कुमार, कुल्लू की मोनिका और शिमला के निखिल को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत गिरफ्तार किया गया था।आरोपियों के मोबाइल रिकॉर्ड, कॉल डिटेल, गूगल पे ट्रांजैक्शन और अन्य वित्तीय लेन-देन की जांच में पता चला कि यह चिट्टा मनीमाजरा में ऑटो चालक की आड़ में तस्करी करने वाले रवि उर्फ रवि गिल से खरीदा गया था। रवि ने आरोपियों को 20 ग्राम चिट्टा बेचने के लिए उपलब्ध कराया था और भुगतान उसकी पत्नी के बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर किया गया था। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने हरियाणा के पिंजौर में दबिश देकर रवि गिल को गिरफ्तार कर लिया।

एएसपी मेहर पंवर ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक शिमला पुलिस 63 मुख्य सप्लायरों यानी किंगपिन्स को गिरफ्तार कर चुकी है तथा 48 बड़े अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्कों का भंडाफोड़ कर उन्हें जड़ से खत्म करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी पुलिस डिजिटल फोरेंसिक और तकनीकी जांच के जरिए नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क पर इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बाबा बालकनाथ मंदिर विवाद पर सियासत गरम, अभय चौटाला ने उठाए प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल

गुरुग्राम-:गुरुग्राम में बाबा बालकनाथ मंदिर में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। INLD के राष्ट्रीय महासचिव अभय सिंह चौटाला मौके पर पहुंचे और मंदिर परिसर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मंदिर परिसर में तोड़फोड़ की गई और गौशाला से दानपात्र...

किशाऊ बांध परियोजना पर बिंदल ने सरकार से मांगा जवाब, बोले—₹135.69 करोड़ सालाना बचाने के लिए जल अधिकारों से समझौता क्यों?

शिमला,संजू-:हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ.राजीव बिंदल ने किशाऊ बांध परियोजना को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तथ्यों को गलत ढंग से पेश करने और परियोजना का श्रेय लेने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि किशाऊ बांध परियोजना का समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों...

मासूम की चीखों से दहला शिमला, घर के बाहर से घसीटकर ले गए आवारा कुत्ते

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला के शांकली क्षेत्र में आवारा कुत्तों के हमले का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो कुत्तों ने 20 महीने की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया।कुत्ते बच्ची को घर के बाहर से घसीटते हुए करीब 20 से 30 मीटर दूर ले गए और उसके शरीर के कई हिस्सों पर काटकर...

पेंशनरों के लंबित DA और एरियर पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, 15 और 30 फीसदी DA की अधिसूचना जल्द

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित महंगाई भत्ते यानी DA और एरियर के भुगतान को लेकर पेंशनरों की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ अहम बैठक हुई। सोमवार को पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पेंशनरों की लंबे समय से लंबित वित्तीय देनदारियों को जल्द जारी करने की मांग उठाई। बैठक में मुख्यमंत्री...

धर्मशाला में युवा कांग्रेस का सरकार पर निशाना, चिब बोले—‘नौकरी दो, नशा नहीं’

राहुल चावला,धर्मशाला-:धर्मशाला में छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम के दौरान युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए।उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी,पेपर लीक,नशे की समस्या और शिक्षा में समान अवसर जैसे कई गंभीर सवाल हैं, जिन पर लगातार...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.