प्रधानमंत्री से राज्यपाल की भेंट..आपदा राहत और नशामुक्ति अभियान पर हुई चर्चा

Delhi,29 July-राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की और हिमाचल प्रदेश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं तथा राज्य में नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

राज्यपाल ने प्रधानमंत्री को अवगत करवाया कि मण्डी जिले समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हाल की बारिशों के दौरान बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाओं से व्यापक जान-माल की हानि हुई है।उन्होंने बताया कि कई लोगों के घर और खेत बर्बाद हो गए हैं।इस पर प्रधानमंत्री ने राज्य को यथासंभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।बैठक में राज्यपाल ने नशामुक्त हिमाचल अभियान की प्रगति की भी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह अभियान पंचायत स्तर तक पहुंच चुका है और समाज में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई प्रभावशाली कदम उठाए गए हैं।

राज्यपाल ने हाल ही में काशी (उत्तर प्रदेश) में आयोजित तीन दिवसीय “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” सम्मेलन का भी उल्लेख किया।उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन में पारित “काशी घोषणा-पत्र” समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है,जो समस्या को सामाजिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य के समन्वित दृष्टिकोण से देखने पर बल देता है।राज्यपाल ने विश्वास जताया कि सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों से वर्ष 2047 तक नशामुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर...

भीषण गर्मी में यमुना नदी बनी खतरे का ठिकाना, चेतावनी के बावजूद जान जोखिम में डाल रहे लोग

यमुनानगर,परवेज खान-:यमुनानगर में भीषण गर्मी के चलते लोग ठंडक पाने के लिए अपनी जान दांव पर लगा रहे हैं। दादूपुर हेड के पास यमुना नदी में बड़ी संख्या में युवक गहरे पानी में उतरकर नहा रहे हैं और ऊंचाई से छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। सिंचाई विभाग की लगातार चेतावनी,सुरक्षा कर्मियों की निगरानी...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है।ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया है। शहीद...

धर्मशाला बनेगा टाउन प्लानिंग का नया केंद्र, आईटीपीआई बनाएगी कार्यालय, संस्थान और गेस्ट हाउस

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला जल्द ही टाउन प्लानिंग के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर बढ़ रहा है।इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया (आईटीपीआई) ने धर्मशाला में अपना क्षेत्रीय कार्यालय, टाउन प्लानिंग आधारित स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट और गेस्ट हाउस स्थापित करने की इच्छा जताई है।यह जानकारी प्रदेश के नगर एवं ग्राम नियोजन,आवास,तकनीकी शिक्षा,व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री...

एबीवीपी के जरिए भारत माता की सेवा का ब्यौरा है”ध्येय यात्रा” : अक्षय शर्मा

जालंधर-:अमृतसर नॉर्थ से BJP नेता अक्षय शर्मा ने शनिवार को कहा कि मातृभूमि की सेवा में ABVP का योगदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा है।आज दोपहर जालंधर में पंजाब राज्य ABVP मुख्यालय में मौजूद अक्षय शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की सात दशकों की शानदार उपलब्धियों की विरासत...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.