फर्जी पहचान बनाकर शादी करने वाली महिला और बिचौलिया गिरफ्तार, पुलिस ने लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में शादी के नाम पर कथित ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला और उसकी सहयोगी बिचौलिया महिला को गिरफ्तार किया है।आरोप है कि महिला ने फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विवाह किया और बाद में पति को धोखा देकर फरार होने की कोशिश की।पुलिस अब मामले की गहन जांच कर रही है और महिला के पुराने रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार,बड़सर थाना क्षेत्र के गलोड़ इलाके से जुड़े इस मामले में पीड़ित युवक मनीष कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में उसने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2026 में पंजाब के अमृतसर में हुई थी।विवाह के कुछ समय बाद उसे अपनी पत्नी द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों पर संदेह हुआ। जब उसने दस्तावेजों की जांच करवाई तो वे कथित तौर पर फर्जी पाए गए।

मनीष कुमार ने आरोप लगाया कि जब उसने इस संबंध में सवाल उठाए तो उसे और उसके परिवार को धमकियां मिलने लगीं। उसका कहना है कि विवाह समारोह और अन्य संबंधित खर्चों पर लगभग सात लाख रुपये खर्च हुए थे।उसने पुलिस से अपनी आर्थिक क्षति की भरपाई करवाने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।इसी दौरान महिला घर से जम्मू जाने की बात कहकर निकली,लेकिन वहां पहुंचने के बजाय पंजाब के बटाला क्षेत्र में चली गई।उसका मोबाइल फोन भी बंद पाया गया,जिससे पुलिस को उसके इरादों पर और अधिक संदेह हुआ।पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर महिला तक पहुंचने का प्रयास किया।बाद में एक रणनीति के तहत उसे बड़सर बुलाया गया। जैसे ही वह वहां पहुंची,पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।जांच में सहयोग करने वाली एक बिचौलिया महिला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है,जिस पर इस विवाह को तय कराने और पूरी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने का आरोप है।

पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।प्रारंभिक जांच से संकेत मिले हैं कि गिरफ्तार महिला पहले भी कई विवाह कर चुकी है।उन्होंने लोगों से विवाह तय करने से पहले संबंधित पक्ष की पहचान,पते और दस्तावेजों का पूरी तरह सत्यापन करने की अपील की।साथ ही बिचौलियों के माध्यम से रिश्ते तय करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में आपदा, सेब उत्पादन और सियासी बयानबाजी पर जगत नेगी का बड़ा बयान

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है।प्रदेश के कई जिलों में बारिश,भूस्खलन और आपदा के कारण बड़े पैमाने पर सरकारी और निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के अनुसार, मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में अब तक 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान दर्ज...

आवारा कुत्तों-बंदरों के आतंक पर गरमाया शिमला नगर निगम का सदन, टनल निर्माण पर भी उठे सवाल

शिमला,संजू-:शिमला नगर निगम के मासिक हाउस की बैठक में मंगलवार को शहर की दो प्रमुख समस्याओं—आवारा कुत्तों और बंदरों के बढ़ते आतंक—को लेकर पार्षदों ने गंभीर चिंता जताई।मेयर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्षदों ने कहा कि कई क्षेत्रों में कुत्तों और बंदरों के हमलों का खतरा लगातार बढ़ रहा है,जिससे स्थानीय...

मां नयना देवी के दरबार पहुंचे गुरदास मान, सुख-समृद्धि की कामना

बिलासपुर,सुभाष-:प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान ने बुधवार को श्री नयना देवी जी के पावन दरबार में पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। उनके मंदिर पहुंचने की खबर मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उत्साह का माहौल बन गया। गुरदास मान ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और मां नयना देवी के...

जयराम ठाकुर के बयान पर नरेश चौहान का पलटवार, बोले- क्या ज्योतिषी बन गए हैं नेता प्रतिपक्ष?

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के हालिया बयान पर पलटवार किया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया था कि पंचायत चुनाव में हार की आशंका के चलते मुख्यमंत्री सुक्खू सहमे हुए हैं और विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं।नरेश...

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर हमला,बोले 13 साल से सत्ता से बाहर,हताशा में अराजकता फैला रही कांग्रेस

शिमला,संजू-:शिमला में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने चुनाव आयोग विवाद पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।जयराम ने कहा कि 13 साल से सत्ता से बाहर होने के कारण कांग्रेस में हताशा और निराशा है,इसलिए अब देश में अराजकता और अफरा-तफरी का माहौल बनाकर सत्ता में आने की कोशिश कर रही है।जयराम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.