World Heart Day 2023: जानिए क्यों हर साल मनाया जाता है यह दिवस, क्या है इसकी खास वजह

दिल्ली (एकता): हर साल 29 सितंबर को World Heart Day मनाया जाता है। इस दिन लोगों को हृदय रोगों के बारे में जागरूक किया जाता है। इस वैश्विक पहल का उद्देश्य हृदय रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना और बीमारियों से निपटने के लिए निवारक उपायों को बढ़ावा देना है। जैसा कि हम सुनते और देखते हैं कि आजकल 30 से 40 उम्र के युवाओं में दिल से संबंधित बीमारियां बढ़ रही है। इसका कारण है हमारा खराब लाइफस्टाइल। जिससे युवा तनाव और खान-पान पर ध्यान न देने के कारण इसकी चपेट में आ रहे हैं। आजकल हुक्के का फैशन ज्यादा बढ़ रहा है।

 

दिल से संबंधित बीमारियों के लक्षण साफ देखे जा सकते हैं। जो कि हमें अनदेखा नहीं करने चाहिए। इससे थोड़ी सी जागरूकता हमारी जिंदगी को खतरे में जाने से रोक सकती है। मीडिया सूत्रों के अनुसार दिल की बीमारी दुनिया में मृत्यु दर का प्रमुख कारण बन चुकी है। 2023 में, थीम “यूज़ हार्ट, नो हार्ट” दिन के महत्व को व्यक्त करने के लिए इमोजी के उपयोग पर जोर देता है। दिल की इमोजी दिल के स्वास्थ्य के लिए प्यार, देखभाल और ध्यान के दृश्य प्रतिनिधित्व के रूप में काम करती है। जब लोग अपने दिल के बारे में अधिक जानते हैं, तो वे खुद फैसला ले सकते हैं और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कठोर कदम उठाते हैं। पूरी दुनिया में ‘दिल की बीमारी’ से मरने वाले लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है. हर साल दिल की बीमारी , हार्ट अटैक, हार्ट फेल, स्ट्रोक से 20.5 मिलियन से अधिक लोगों की जान जाती है।


इसलिए 29 सितंबर को मनाया जाता है ‘वर्ल्ड हार्ट डे’

‘वर्ल्ड हार्ट डे’ मनाने के पीछ सबसे कारण है… लोगों को लाइफस्टाइल, हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज को लेकर जागरूक करना। वहीं ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताना कि धूम्रपान शरीर के लिए ठीक नहीं है…स्ट्रेस, हाई बीपी, हाई कोलेस्ट्रोल, डायबिटीज किस तरह से धीरे-धीरे दिल की बीमार कर देती है।

 

वर्ल्ड हार्ट डे क्यों मनाया जाता है?

सीवीडी के बारे में दुनिया भर में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 29 सितंबर को विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है। दिल की इन गंभीर बीमारियों से दूर रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने की जरूरत है। इस कारण लोगों को हृदय रोगों के प्रति जागरूक करने के लिए हर साल सितंबर महीने में विश्व हृदय दिवस मनाया जाता है।

दिल का क्या महत्व है?

बताया जाता है कि हमारा दिल हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह धड़कते हुए शरीर के चारों ओर रक्त का प्रवाह करता है। रक्त शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व भेजता है और अवांछित कार्बन डाइऑक्साइड और अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालता है।

थीम

वर्ल्ड हार्ट डे 2023 का थीम है ‘दिल को किस तरह से सेहतमंद या हेल्दी रखें और दिल को जानें’।

ये हैं मुख्य लक्षण

खान-पान पर ध्यान न देना।
कम उम्र में धूम्रपान की आदत।
बढ़ा हुआ बाडी फेट।
मधुमेह और उच्च रक्तचाप होना।ज्यादा तनाव लेना।
फास्टफूड का सेवन अधिक करना।
हृदय रोग से ऐसे करें बचाव
पौष्टिक आहार के साथ स्वस्थ दिनचर्या पर ध्यान देकर हृदय रोग के खतरे को कम किया जा सकता है।
हृदय रोग के लक्षण दिखने पर तुरंत डाक्टरी सलाह लें। किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
समय-समय पर अपना मेडिकल जांच करवाएं।
खाने में नमक की मात्रा कम करें।
नियमित रूप से योग और व्यायाम करें। इससे दिमाग भी शांत रहता है।
सबसे जरूरी है जागरूकता। यदि आप हृदय से संबंधित रोगों के प्रति जागरूक रहेंगे तो इसका खतरा टल सकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पतलीकूहल स्कूल में खीर खाने से 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, जांच के बाद होगी कार्रवाई

शिमला,संजू-:कुल्लू जिले के पतलीकूहल स्थित बाड़ी प्राइमरी स्कूल में मंगलवार को मिड-डे मील के दौरान खीर खाने के बाद करीब 47 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।खीर खाने के कुछ ही समय बाद कई बच्चों को उल्टियां और स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने लगी। स्थिति को देखते हुए बच्चों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)...

हिमाचल में मानसून सक्रिय, 23 अगस्त के बाद बारिश में कमी के आसार

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून की सक्रियता फिलहाल बनी हुई है।प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई है।निचले मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगहों पर भारी बारिश हुई,जबकि कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।बिलासपुर,हमीरपुर और सोलन में सबसे अधिक बारिश हुई,जहां करीब...

कांग्रेस में ‘जयचंद’ और ‘स्लीपर सेल’ हावी: अपनी ही पार्टी पर क्यूं बरसे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी

शिमला,संजू-:राजीव भवन शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदिवासी/अनुसूचित जनजाति विभाग के पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति उस समय गरमा गई, जब राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने संगठन के भीतर चल रही कथित गुटबाजी और नियुक्तियों को लेकर खुलकर नाराजगी जाहिर की। कार्यक्रम में लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा...

कांग्रेस की गुटबाजी फिर उजागर, ठियोग विवाद से 2027 की टिकट जंग के संकेत : भाजपा

शिमला-:भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने हिमाचल कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज एकजुट राजनीतिक दल के बजाय अलग-अलग गुटों में बंटी हुई दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं का ध्यान जनता की समस्याओं से अधिक आपसी राजनीतिक वर्चस्व और आगामी विधानसभा चुनाव...

हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से, 10 बैठकों में उठेंगे जनता से जुड़े 1036 सवाल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा का मानसून सत्र 21 अगस्त से शुरू होगा और 3 सितंबर तक चलेगा।सत्र के दौरान कुल 10 बैठकें आयोजित की जाएंगी।विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि मानसून सत्र के लिए विधायकों की ओर से कुल 1036 सवाल प्राप्त हुए हैं।इनमें 787 तारांकित और 249 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं।सभी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.