सोनीपत जिले में एयर क्वालिटी इंडेक्स 455, स्कूली बच्चों को प्रभावित कर रहा प्रदूषण,पढ़ाई करना हुआ मुश्किल

सोनीपत(TSN): दिल्ली सहित देश के कुछ प्रदेशों में  बढ़ता प्रदूषण बड़ी परी समस्या बनता जा रहा हैं। ज़हरीली हवा में सांस तक लेना मुश्किल हो गया हैं।
दिल्ली के साथ ही हरियाणा की जहरीली हवा ने स्कूली बच्चों को भी तकलीफ देना शुरू कर दिया हैं। बढ़ता हुआ प्रदूषण बच्चों की पढ़ाई को बाधित कर रहा हैं। कक्षा में पढ़ाई करने के दौरान बच्चों की आंखों से पानी टपक रहा हैं। आंखों में जलन के साथ-साथ गले में भी खराश उत्पन्न हो रही हैं। दिल्ली की तुलना में सोनीपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स 455 हैं जबकि दिल्ली में जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 407 हैं।
दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण को लेकर प्राइमरी तक स्कूलों को बंद कर दिया गया हैं, लेकिन सोनीपत में पॉल्यूशन के जहर को छोटे-छोटे बच्चे झेल रहे हैं। छोटे-छोटे स्कूली बच्चे क्लास में पढ़ने के दौरान परेशानी महसूस कर रहे हैं।  छोटे-छोटे बच्चों ने बताया कि पढ़ाई करने के दौरान आंखों में जलन होती है और पुस्तक में ज्यादा देर तक पढ़ाई करने के दौरान जलन के कारण आंखों से पानी भी निकल रहा है.. छोटे-छोटे बच्चों के गले में भी अब दिक्कत परेशानी होनी शुरू हो गई हैं।
बढ़ता हुआ पॉल्यूशन बीमारी का मुख्य कारण बन रहा हैं  छोटे-छोटे बच्चे क्लास में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। जहां दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है तो वहीं सोनीपत में अभी तक ऐसा कोई नियम लागू नहीं हुआ हैं। छोटे-छोटे बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति गंभीरता समझते हुए दिल्ली सरकार ने दिल्ली एनसीआर में प्राइमरी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं और जहां सोनीपत में दिल्ली से ज्यादा प्रदूषण होने के बावजूद भी अभी कोई भी एक्शन नहीं लिया गया हैं।
स्कूल की शिक्षिका ने बताया कि पॉल्यूशन के कारण बच्चे क्लास में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। कुछ बच्चों की आंखों में पानी आता है तो कुछ बच्चे निमोनिया से ग्रस्त होने के कारण पॉल्यूशन में सांस लेने में तकलीफ होती हैं। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चे नाक से सांस लेने में भी दिक्कत महसूस कर रहे हैं। अध्यापिका सोनम ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई करवाने के दौरान उन्हें भी तकलीफ हो रही हैं। जलन के कारण बच्चे नोटबुक भी ढंग से नहीं पढ़ पा रहे हैं।

admin

jerrieee98@gmail.com https://thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

RDG बंद होने को लेकर बीजेपी पर बरसे CM सुक्खू

सोलन,संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के क्यारीघाट में प्रदेशवासियों को ‘हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड’ और नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार के व्यवस्था...

त्रियुंड ट्रैक पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षा होगी और मजबूत, ₹30 लाख से होंगे विकास कार्य

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों और ट्रेकर्स को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन विभाग ने ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की है।इसके तहत लगभग ₹30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए...

सांसद सुरेश कश्यप ने उठाया एससी छात्रवृत्ति योजनाओं का मुद्दा, केंद्र सरकार ने साझा किए लाभार्थियों के आंकड़े

सोलन-:शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रश्न उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से देश,हिमाचल प्रदेश तथा शिमला संसदीय क्षेत्र में इन योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत छात्रवृत्तियों,लाभार्थियों की संख्या और निधि आवंटन...

गुड़िया केस के गवाह कांस्टेबल के निलंबन पर बवाल, परिवार बोला– सच बोलने की मिल रही सजा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े कथित आरोपी सूरज की कस्टोडियल डेथ केस में अहम गवाह रहे कांस्टेबल दिनेश शर्मा के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है।निलंबन के बाद उनके परिवार ने हिमाचल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिनेश शर्मा को लंबे...

धर्मशाला में धमकी भरे ईमेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच तेज

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में कई सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय विद्यालय योल, राजकीय बॉयज स्कूल,नगर निगम कार्यालय और एसडीएम कार्यालय को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए सभी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.