Hamirpur,3 September-पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएँ सुनीं और प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों की समीक्षा की।
अनुराग ठाकुर ने बुघदार,मणिहाल,सासन,चबूतरा, खैरी और सचुही गाँवों का दौरा किया।यहाँ उन्होंने प्रभावित परिवारों से व्यक्तिगत बातचीत कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज़रूरतमंदों तक समय पर मदद पहुँचाई जाए।दौरे के दौरान भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजिंदर राणा,जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रो.विक्रम राणा, एसडीएम सुजानपुर विकास शुक्ला तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।हालात का जायज़ा लेने के उपरांत सांसद ठाकुर ने कहा कि इस कठिन समय में वह हमीरपुर की जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को राहत कार्यों की निरंतर निगरानी रखने और समय-समय पर रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए।
