जीएसटी स्लैब घटे, जनता को राहत – हिमाचल को 1000 करोड़ का घाटा, केंद्र से भरपाई की मांग

4 September,2025-केंद्र सरकार ने जीएसटी स्लैब में बड़ा बदलाव करते हुए कर ढांचे को सरल बना दिया है। पहले जीएसटी के चार स्लैब—28%, 18%, 12% और 5%—थे, जिन्हें घटाकर अब सिर्फ 5% और 18% कर दिया गया है। इस फैसले से आम लोगों को राहत मिलेगी और कई आवश्यक वस्तुएं सस्ती होंगी।हालांकि, इस बदलाव से राज्यों को राजस्व का नुकसान उठाना पड़ेगा।हिमाचल प्रदेश को ही करीब 1000 करोड़ रुपये का घाटा होने की आशंका जताई जा रही है।

हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि जीएसटी काउंसिल का निर्णय स्वागत योग्य है क्योंकि इससे उपभोक्ताओं को सीधी राहत मिलेगी। लेकिन राज्य सरकार की आय पर इसका असर होगा। मुख्यमंत्री ने भी इस मुद्दे पर वित्त मंत्री से बातचीत की है और केंद्र से घाटे की भरपाई की मांग की है।चौहान ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के चलते हिमाचल पहले से ही आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है। वर्ष 2023 में राज्य को करीब 10 हजार करोड़ का नुकसान हुआ था, जिसके बदले केंद्र सरकार से केवल 1500 करोड़ की मदद मिली। इस साल भी अब तक साढ़े तीन हजार करोड़ का नुकसान हो चुका है। ऐसे में जीएसटी कटौती से खजाने पर अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि आपदा और औद्योगिक नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार को हिमाचल की विशेष सहायता करनी चाहिए, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों और प्रभावित लोगों को समय पर राहत मिल सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

पवन खेड़ा की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा, शिमला में FIR की मांग

शिमला,संजू-:कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा ने कड़ा विरोध जताया है।भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल के नेतृत्व में विधायक सतपाल सिंह सत्ती,डी.एस. ठाकुर और दिलीप ठाकुर ने एडिशनल एसपी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक शिमला को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के...

हैपनिंग हरियाणा 2.0: मुंबई से ग्लोबल निवेश और हरियाणवी कनेक्ट की नई शुरुआत

हरियाणा-:हरियाणा सरकार ने मुंबई में ‘हैपनिंग हरियाणा 2.0’ के तहत अंतरराष्ट्रीय आउटरीच और ग्लोबल कैपिटल कैंपेन की शुरुआत की।23 से 25 अगस्त तक चलने वाले इस तीन दिवसीय इन्वेस्टर समिट में 66 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू होने की संभावना है।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुंबई में बसे हरियाणवियों से...

राशन वितरण में लापरवाही पर सख्ती, डिपो होल्डरों को मंत्री राजेश नागर के निर्देश

अम्बाला-:हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजेश नागर ने सोमवार को डिपो होल्डरों के साथ समीक्षा बैठक कर राशन वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। बैठक में मंत्री ने पात्र लाभार्थियों को समय पर और पूरा राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन वितरण में किसी...

विधानसभा परिसर में सत्ता पक्ष-विपक्ष आमने-सामने, अटैचियों और तख्तियों के जरिए लगाए आरोप

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विधानसभा परिसर में राजनीतिक माहौल गरमा गया।सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की गई।काउंसिल चेंबर के बाहर काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.