हिमाचल में शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: तबादलों पर अस्थायी रोक…स्कूलों का होगा पुनर्गठन

Shimla,Sanju(TSN)-हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग को सुदृढ़ और प्रभावशाली बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे हैं।एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि शिक्षकों के तबादलों पर मई महीने के अंत तक अस्थायी रोक लगाई जा रही है, ताकि नई ट्रांसफर पॉलिसी को अंतिम रूप दिया जा सके।उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर स्कूलों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो स्कूलों के विलय और पुनर्गठन की प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

पिछले ढाई वर्षों में राज्य में लगभग 1200 स्कूलों को किया बंद

शिक्षा मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य में लगभग 1,200 स्कूलों को बंद किया गया है, जिनमें से करीब 450 स्कूलों में एक भी छात्र नामांकित नहीं था। अब लगभग 100 ऐसे स्कूलों को डिनोटिफाई करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी,जिनमें छात्रों की उपस्थिति शून्य है।स्कूलों के पुनर्गठन में यह ध्यान रखा जाएगा कि स्कूलों की संख्या,उनकी भौगोलिक दूरी और छात्र संख्या के आधार पर उन्हें या तो आपस में मिलाया जाएगा या उनकी श्रेणी बदली जाएगी। कुछ स्कूलों को को-एजुकेशन मॉडल में भी परिवर्तित किया जाएगा,जिससे संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।

सुधारात्मक प्रयासों के तहत तीन प्रमुख स्कूलों को विशेष रूप से चुना

रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने सुधारात्मक प्रयासों के तहत तीन प्रमुख स्कूलों को विशेष रूप से चुना है,जहां शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विशेष कार्य होंगे।रोहित ठाकुर ने कहा कि सरकार शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए लगातार काम कर रही है और यह सुनिश्चित करना चाहती है कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। छात्रों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शिमला में आवारा कुत्तों और बंदरों के आतंक पर फूटा गुस्सा, नागरिक सभा ने नगर निगम को दी घेराव की चेतावनी

शिमला-:राजधानी शिमला में आवारा कुत्तों, बंदरों और लंगूरों की बढ़ती समस्या अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है।आए दिन सामने आ रहे डॉग और मंकी बाइट के मामलों के बीच शिमला नागरिक सभा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।सोमवार को नागरिक सभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने...

भारत-यूके CETA से हरियाणा को ग्लोबल मार्केट में नई उड़ान, 2030 तक 5 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य : सीएम सैनी

गुरुग्राम-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भारत-यूके CETA राज्य की अर्थव्यवस्था और उद्योगों को वैश्विक बाजार से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि समझौते से हरियाणा के टेक्सटाइल, फुटवियर, रत्न-आभूषण और इंजीनियरिंग सेक्टर को ब्रिटेन के बाजार में नई संभावनाएं मिलेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का फोकस ग्लोबल...

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, EDM हॉस्टल से चिट्टा-अफीम-चरस बरामद

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने 14 सितंबर को दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 1 किलो 814 ग्राम चरस,0.95 ग्राम चिट्टा,3.70 ग्राम अफीम और 1.54 ग्राम गांजा बरामद किया है।कार्रवाई के...

शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप, हमीरपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

हमीरपुर,अरविंद-:बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने और बाद में आनाकानी करने का मामला हमीरपुर सदर थाना पहुंचा है।बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले में हमीरपुर शहर के एक युवक के भी आरोपी के...

लेफ्टिनेंट बनकर अल्का पठानिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

कांगड़ा,संजीव-:फतेहपुर क्षेत्र की बेटी अल्का पठानिया ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर न केवल अपने परिवार,बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।सैन्य अधिकारी बनने के बाद जब अल्का पहली बार अपनी जन्मभूमि लाड़थ बाड़ी पहुंचीं तो परिवार और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।सेना की वर्दी में बेटी को देखकर पिता बलवीर सिंह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.