Latest Posts

सीएम की दिल्ली में पहल..शिमला व कांगड़ा हवाई अड्डों के विस्तार और उड़ान समय बढ़ाने पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा

Delhi, 27 January-:मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु से भेंट कर प्रदेश के हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।मुख्यमंत्री ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से सहयोग और विशेष केंद्रीय अनुदान उपलब्ध...
Read more

एसवाईएल मुद्दे पर हरियाणा–पंजाब में बनी सहमति, अधिकारियों के स्तर पर होगी अगली बातचीत

Chandigarh, 27 January-:हरियाणा और पंजाब के बीच लंबे समय से चले आ रहे एसवाईएल मुद्दे को लेकर मंगलवार को चंडीगढ़ में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें एसवाईएल से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में हरियाणा की सिंचाई एवं...
Read more

भारत–यूरोपीय संघ FTA से देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती : सुरेश कश्यप

Shimla, 27 January-:भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते (FTA) को देश की आर्थिक प्रगति के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण समझौते के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह करार भारत को...
Read more

3 से 4 फीट बर्फ के बीच 7 किलोमीटर पैदल चली बारात, हिमाचल में जज़्बे और परंपरा की मिसाल बनी शादी

Mandi, 26 January-:मंडी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में हुई एक शादी इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। भारी बर्फबारी के बावजूद न तो शादी टली और न ही दूल्हा-दुल्हन का हौसला डगमगाया। बर्फ से ढकी पहाड़ियों और बंद सड़कों के बीच यह विवाह जज़्बे, परंपरा और साहस की अनोखी...
Read more

हिमाचल में क्लाइमेट चेंज को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने ज़ाहिर की चिंता

Shimla, 26 January-:हिमाचल प्रदेश में इस साल एक महीने की देरी से हुई बर्फ़बारी पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संतोष जताते हुए इसे जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में गंभीर संकेत बताया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य ने बीते तीन वर्षों में लगातार प्राकृतिक आपदाओं का सामना किया है, जिससे जनजीवन और अर्थव्यवस्था दोनों...
Read more

यूजीसी में बदलाव और लोकसभा सत्र पर बोले केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

Palwal, 26 January-:गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोकसभा के आगामी सत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से चलनी चाहिए, क्योंकि सदन की कार्यवाही पर पूरे देश की निगाहें टिकी होती हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा...
Read more

परमवीर चक्र विजेता संजय कुमार को बड़ी सौगात, विजय चौक में पदोन्नति कर बनाया कैप्टन

Bilaspur, Subhash-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के लिए यह अवसर गर्व, सम्मान और देशभक्ति की भावना से भर देने वाला है। जिले के वीर सपूत और परमवीर चक्र विजेता सूबेदार मेजर संजय कुमार को भारतीय सेना ने एक और बड़ी उपलब्धि से सम्मानित किया है। गणतंत्र दिवस से पूर्व राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक विजय चौक...
Read more

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

Mohali, 26 January-:सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली के परिसर में 77वें गणतंत्र दिवस का आयोजन अत्यंत गरिमामय, अनुशासित और देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण में किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों को केंद्र में रखते हुए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विश्वविद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। इस...
Read more

रेल ट्रैक पर बच्चियों की जान बचाने वाले रीतिक चौहान को मिलेगा राज्यस्तरीय जीवनरक्षक सम्मान

Shimla, 25 January-:हिमाचल प्रदेश के सोलन में 8 अप्रैल 2024 को मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाले चौपाल के रीतिक चौहान दंटा को राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में जीवनरक्षक मेडल से सम्मानित किया जाएगा। शिमला में आयोजित होने वाले इस समारोह में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू संयुक्त रूप...
Read more

फरीदाबाद के संयुक्त पुलिस आयुक्त राजेश दुग्गर को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा

Faridabad, 25 January-: हरियाणा पुलिस के वरिष्ठ और अनुभवी आईपीएस अधिकारी राजेश दुग्गर को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर उनकी विशिष्ट सेवा और बहुमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें पुलिस सेवा में उनके लगभग 32 वर्षों के निष्कलंक, साहसिक और उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया...
Read more
1 59 60 61 62 63 621

Trending News

Editor's Picks

शिक्षा विभाग की उपलब्धियां ही भाजपा के आरोपों का जवाब, आर्थिक मुद्दों पर भी केंद्र को घेरा: रोहित ठाकुर

शिमला,संजू-:शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा उनके इस्तीफे की मांग पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा बिना किसी ठोस आधार के विवाद खड़ा करने की कोशिश कर रही है।उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग का प्रदर्शन और पिछले साढ़े तीन वर्षों में हुए कार्य ही सभी आरोपों का सबसे प्रभावी जवाब...

जींद से मिलेगी देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, अनिल विज बोले—स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम

जींद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।इस अवसर को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश ऊर्जा के नए विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि तेल और कोयले जैसे पारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित हैं,इसलिए भविष्य...

शिमला के पांच मंदिर ट्रस्टों की वेबसाइटें इसी माह होंगी लॉन्च, श्रद्धालुओं को मिलेंगी ऑनलाइन सुविधाएं

शिमला,संजू -:जिला शिमला के पांच प्रमुख मंदिर ट्रस्टों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।इस संबंध में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में वेबसाइट निर्माण कार्य की प्रगति का आकलन किया गया।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और तकनीकी एजेंसी को निर्देश दिए कि सभी...

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर हिमाचल में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

शिमला/ऊना/हमीरपुर/सोलन/बिलासपुर:अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों में कांग्रेस ने प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन किए।शिमला,ऊना,हमीरपुर,सोलन और बिलासपुर में जिला कांग्रेस इकाइयों ने विरोध मार्च,रोष रैलियां और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की मांग उठाई।कांग्रेस नेताओं...

अंबाला में गैस रिसाव से भीषण धमाका, रसोई की दीवार गिरी; युवक गंभीर रूप से झुलसा

अंबाला-:हरियाणा के अंबाला जिले के साहा क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन केसरी के पास शनिवार दोपहर एक घर में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार धमाके से इलाके में हड़कंप मच गया।हादसा उस समय हुआ जब घर में मौजूद युवक खाना गर्म करने के लिए गैस जलाने पहुंचा।गैस रिसाव के चलते रसोई में पहले से गैस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.